काश ये रिश्ते
जिंदगी को महकाते
काश ये रिश्ते पतझड़ के
पत्तों की तरह होते
मौसम की तरह बदल जाते
काश ये रिश्ते
बहती हवा होते
मन को छूकर गुजर जाते।
मन से जुड़े रिश्ते
खुशबू की तरह होते
फूलो की की तरह महक जाते।
हां ये रिश्ते
बादल की तरह होते।
मेघ की तरह बरस जाते।
काश ये रिश्ते
दिल के किसी कोने में,
यूँ गहरा घाव तो न बनाते।
आँसू बनकर दर्द तो न देते।
कितना अच्छा होता,
काश ये रिश्ते ही न होते।
दिल तो न दुखाते।
ये रिश्ते यूँ न बिखर जाते
अहसासो को छुकर
,प्रेम के बंधन मे
बंध जाते ये रिश्ते।
होते बड़े सुनहरे ये रिश्ते।
काश दिल को छू जाते
ये प्यारे से रिश्ते
हमारी ये कविता आपको कैसी लगी हमे कमेंट बॉक्स में लिखे।
हमारी स्वादिष्ठ खाने की रेसिपी ओरर अन्य आर्टिकल्स के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर जा सकते हैं जहा पर हम आपको बेहतरीन जानकारी देंगे आप हमारे ब्लॉग को हमेशा पढ़ते रहिये :
निम्बू का अचार Hindi Recipe Full Guide
वेजिटेबल पास्ता Full Recipe Hindi Guide
दही वाली चटनी Full Hindi Recipe Guide
पनीर तवा मसाला Full Hindi Recipe Guide
Read Our other Articles : www.neerakikalamse.com