खाना कोई भी हो लेकिन उसका असली स्वाद अचार के साथ ही आता हैं और अगर निम्बू का अचार मिल जाए तो मज़ा दुगना हो जाता हैं। यहाँ पर हम आपको बता रहे हैं निम्बू का अचार बनाने का तरीका …..
एक नज़र …..निम्बू का अचार
इंडियन समय पन्द्रह से तीस मिनिट
निम्बू का अचार
क्या चाहिए …..
800 ग्राम निम्बू
डेढसो ग्राम नमक
तीन चौथाई बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
ढाई बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
डेढ़ बड़ा चम्मच साबुत जीरा
डेढ़ बड़ा चम्मच मेथी दाना
एक बड़ा चम्मच राई
दो बड़ा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
आधा चम्मच हींग
निम्बू का अचार बनाने का तरीका …….
निम्बुओं को धोकर पॉछ ले। धयान रखे कि नीबू पर पानी नहीं होना चाहिए। इसके बाद निम्बुओं को छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले। धीमी आंच में एक पेन में जीरा हींग और राय को सुनहरा होने तक भुने। इसके बाद मसालो को ठंडा कर मिक्सी में पीस ले। फिर एक बर्तन में नमक हल्दी हींग और पइसे हुए मसाले एक साथ डालकर मिलाये। और इसमें निम्बू के टुकड़े डालकर हाथो से अछि तरह से मिला दे। ताकि इन पर मसाला अच्छी तरह से लग जाये।
ऐसे बढ़ेगा अचार का स्वाद
कांच की बरनी या जार में अचार को डालकर एक महीने तक रखे शुरूआत्ती एक हफ्ते तक बरनी को धुप में रखेंगे तो अचार जल्दी ही गलेगा। जार या बरनी को दिन मै एक बार हिलादेंगे जिससे नमक अचारमै अच्छी तरह से मिल जायेगा। महीने बाद ज ब निम्बू का छिलका मुलायम हो जाए तो इसमें किसा हुआ हुआ अदरक मिला दे। फिर जार के मुह को एक कपडे से बाँध कर धूपः में कुछ घंटो के लिए रख दे। ऐसा कुछ हफ़्तों तक करे जब तक अचार का सीरा गाढ़ा न हो जाए।
निम्बू का अचार तैयार हैं इसको पराठो और रोटी के साथ मज़े से खाये। आपको ये रेसिपी कैसी लगे हमे कमेंट जरूर से बताये।
नीरा जैन
Also Read Other Articles
उम्मीद Poem
सफर रुकने का नाम नहीं लेती Hindi Poem